Rajasthan Jail Prahari Physical Admit Card 2025: राजस्थान जेल प्रहरी फिजिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी
Rajasthan Jail Prahari Physical Admit Card 2025: राजस्थान जेल प्रहरी फिजिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड
4 दिसंबर 2025 को जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर एवं सामान्य जानकारी के साथ
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा का रिजल्ट
30 अगस्त 2025 को जारी किया गया था, जबकि लिखित परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को किया गया था।
राजस्थान जेल प्रहरी शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापदंड (PET & PST) परीक्षा के लिए
रिक्त पदों की संख्या के 10 गुना तक सफल रहे अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
अभ्यर्थियों को राजस्थान जेल प्रहरी फिजिकल परीक्षा में अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर आना अनिवार्य है।
Rajasthan Jail Prahari Physical Admit Card 2025 Overview
| Recruitment Organization | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
|---|---|
| Post Name | Jail Prahari |
| Advt No. | 17/2024 |
| Vacancies | At Present 968 Posts |
| Salary / Pay Scale | Pay Matrix Level 3 |
| Job Location | Rajasthan |
| Category | Rajasthan Jail Prahari Physical Admit Card 2025 |
| Exam Mode | Offline |
| Written Exam Date | 12 April 2025 |
| Result Release Date | 30 August 2025 |
| Physical Exam Date (PET & PST) | From 18 December 2025 |
| PET PST Admit Card Release Date | 4 December 2025 |
| Official Website | jail.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Jail Prahari Physical Admit Card 2025 Latest News
राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 24 दिसंबर से 22 जनवरी 2024 तक भरे गए थे।
शुरुआत में यह भर्ती 803 पदों के लिए निकाली गई थी, जिसे बढ़ाकर अब 968 पद कर दिया गया है।
इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 917 पद एवं अनुसूचित क्षेत्र के 51 पद शामिल हैं।
राजस्थान जेल प्रहरी लिखित परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को किया गया था।
इस परीक्षा में लगभग 8 लाख अभ्यर्थियों में से 6 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
लिखित परीक्षा का रिजल्ट 30 अगस्त 2025 को जारी कर दिया गया था।
रिजल्ट जारी होने के बाद से ही अभ्यर्थी फिजिकल परीक्षा (PET & PST) का इंतजार कर रहे थे।
राजस्थान जेल प्रहरी शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा (PET & PST) का आयोजन
18 दिसंबर 2025 से कारगर प्रशिक्षण संस्थान, अजमेर में किया जा रहा है।
फिजिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड 4 दिसंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं,
जिन्हें अभ्यर्थी अपने रोल नंबर एवं जन्म तिथि की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।
लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्त पदों की संख्या के 10 गुना अभ्यर्थियों
को फिजिकल परीक्षा के लिए बुलाया जा रहा है। अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र पर उल्लेखित
स्थान, तिथि एवं समय पर ही उपस्थित होना होगा तथा प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी निर्देशों का
पालन करना अनिवार्य है।
How to Download Rajasthan Jail Prahari Physical Admit Card 2025
- सबसे पहले राजस्थान सरकार जेल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट
jail.rajasthan.gov.in पर जाएं। - होम पेज पर “जेल प्रहरी परीक्षा 2024 शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापदंड प्रवेश पत्र” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर, जन्मतिथि एवं कैप्चा कोड भरकर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- आपका Rajasthan Jail Prahari Physical Admit Card 2025 स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे ध्यान से चेक कर लें।
- एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाएं।
- प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों एवं महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
Rajasthan Jail Prahari Physical Admit Card 2025 Important Links
| Rajasthan Jail Prahari Physical Admit Card 2025 | Link-1st | Link-2nd |
|---|---|
| Official Website | jail.rajasthan.gov.in |