Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025: राजस्थान आंगनवाड़ी में 10वीं 12वीं पास के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025: राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जिला-वार जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में राजस्थान की वे महिलाएं आवेदन कर सकती हैं
जो 10वीं या 12वीं पास हैं। राजस्थान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिन के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए
महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी बाल विकास परियोजना
कार्यालय से आवेदन फॉर्म निशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।

राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती में प्रत्येक जिले का नोटिफिकेशन अलग-अलग जारी होता है, इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि भी जिले के अनुसार बदलती है।
महिला उम्मीदवार उसी क्षेत्र की स्थानीय निवासी होनी चाहिए जिसके आंगनवाड़ी केंद्र के लिए आवेदन कर रही हैं। साथ ही जिस केंद्र के
कवरेज क्षेत्र में SC, ST या अल्पसंख्यक वर्ग की जनसंख्या 50% से अधिक है, वहाँ उसी वर्ग की महिला का चयन किया जाएगा।
विधवा और तलाकशुदा महिला को मायके और ससुराल दोनों का स्थानीय निवासी माना जाएगा।

भर्ती की प्रमुख जानकारी (Overview)

  • विभाग: महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान
  • पद: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, साथिन
  • पदों की संख्या: 2000+ (जिले अनुसार)
  • योग्यता: 10वीं/12वीं पास
  • आवेदन मोड: ऑफलाइन
  • चयन प्रक्रिया: मेरिट लिस्ट
  • नागरिकता: राजस्थान की महिला अभ्यर्थी
  • आधिकारिक वेबसाइट: wcd.rajasthan.gov.in

आयु सीमा (Age Limit)

साथिन पद के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष रखी गई है। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तय की गई है।
SC, ST, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता एवं विशेष योग्यजन महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • साथिन: 10वीं पास
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका: 12वीं पास

आवश्यक दस्तावेज

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड/जन आधार कार्ड/अन्य पहचान पत्र
  • RSCIT प्रमाण पत्र या समकक्ष कंप्यूटर कोर्स
  • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
  • अन्य कोई आवश्यक दस्तावेज जिसका लाभ चाहिए
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

  1. महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. अपने जिले के आंगनवाड़ी भर्ती नोटिफिकेशन को डाउनलोड करें।
  3. नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़कर पात्रता की पुष्टि करें।
  4. आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट करें या संबंधित कार्यालय से निशुल्क प्राप्त करें।
  5. फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित फोटो प्रतियां संलग्न करें।
  7. भरा हुआ फॉर्म निर्धारित कार्यालय में अंतिम तिथि से पहले जमा करवाएं।

महत्वपूर्ण तिथियां (District-wise Last Dates)

  • कोटपुतली-बहरोड़: 28 नवंबर 2025
  • फलोदी: 18 दिसंबर 2025
  • झुंझुनूं: 22 दिसंबर 2025
  • श्रीगंगानगर: 23 दिसंबर 2025
  • भीलवाड़ा: 17 दिसंबर 2025
  • चूरू: 14 दिसंबर 2025
  • हनुमानगढ़: 5 दिसंबर 2025

महत्वपूर्ण लिंक

  • आधिकारिक वेबसाइट: wcd.rajasthan.gov.in
  • जिलेवार नोटिफिकेशन: Sikar, Tonk, Udaipur, Phalodi, Jhunjhunu, Sri Ganganagar (1st/2nd), Bhilwara, Bharatpur, Churu
  • लेटेस्ट राजस्थान जॉब्स:studygovtrojgar.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  WhatsApp Join WhatsApp Telegram Join Telegram
Scroll to Top