Lado Protsahan Yojana 2025: लाडो प्रोत्साहन योजना में बेटियों को मिलेंगे 1.50 लाख रुपए
उनकी शिक्षा–स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है।
यह योजना महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुक्तालय महिला अधिकारिता के द्वारा संचालित की जा रही है।
योजना के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है तथा आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।लाडो प्रोत्साहन योजना पूरे राजस्थान राज्य में लागू है और इसका लाभ केवल
राजस्थान की मूल निवासी बालिकाओं को ही मिलेगा।
यह योजना 1 अगस्त 2024 से लागू की गई है। अर्थात
1 अगस्त 2024 या उसके बाद जन्म लेने वाली सभी बालिकाएँ इस योजना की पात्र होंगी,
यदि वे अन्य शर्तों को भी पूरा करती हैं।
लाडो प्रोत्साहन योजना 2025 की मुख्य बातें
- राजस्थान की बालिकाओं के लिए राज्य स्तरीय योजना।
- योजना की शुरुआत 1 अगस्त 2024 से मानी जाएगी।
- पहले योजना के तहत 1 लाख रुपए दिए जाते थे।
- 12 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री द्वारा राशि बढ़ाकर 1.50 लाख रुपए कर दी गई।
- राशि का भुगतान कुल 7 किस्तों में डायरेक्ट बैंक खाते (DBT) से किया जाएगा।
- राजश्री योजना की आगामी किस्तें भी अब लाडो प्रोत्साहन योजना में ही सम्मिलित कर दी गई हैं।
Lado Protsahan Yojana 2025 का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के जन्म के प्रति समाज की सोच को सकारात्मक बनाना
और बेटियों के जन्म को बोझ न मानकर सम्मान देना है। लाडो प्रोत्साहन योजना के माध्यम से
बालिका के पालन-पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में होने वाले लिंग भेद को कम करना
और उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना प्रमुख लक्ष्य है।
साथ ही, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देकर मातृ मृत्यु दर में कमी लाना,
बालिकाओं का विद्यालय में नामांकन एवं निरंतर अध्ययन सुनिश्चित करना, उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना
और बाल विवाह के मामलों में कमी लाना भी इस योजना के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।
लाडो प्रोत्साहन योजना 2025 के लिए पात्रता
- बालिका तथा उसके माता-पिता/अभिभावक राजस्थान के मूल निवासी हों।
- बालिका का जन्म राजकीय चिकित्सा संस्थान या
जननी सुरक्षा योजना के लिए अधिस्वीकृत निजी चिकित्सा संस्थान में हुआ हो। - बालिका का जन्म 1 अगस्त 2024 या उसके बाद हुआ हो।
- योजना की अन्य शर्तों और नियमों का पालन आवश्यक होगा (जो विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार हैं)।
Lado Protsahan Yojana 2025 का लाभ
योजना के अंतर्गत पात्र बालिका के जन्म पर कुल 1,50,000 (डेढ़ लाख) रुपए की
राशि का संकल्प पत्र दिया जाता है। यह पूरी राशि 7 किस्तों में
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
- पहली से छठी किस्त – बालिका के व्यस्क होने से पहले तक,
उसकी शिक्षा और विकास से जुड़े विभिन्न चरणों पर, यह राशि
बालिका के माता-पिता/अभिभावक के बैंक खाते में भेजी जाएगी। - सातवीं किस्त – जब बालिका 21 वर्ष की हो जाती है और स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण कर लेती है,
तब अंतिम किस्त सीधे बालिका के स्वयं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
राजश्री योजना की आगामी किस्तों को भी अब लाडो प्रोत्साहन योजना में समाहित कर दिया गया है।
अतः जो लाभ पहले राजश्री योजना के अंतर्गत मिलते थे, अब वे Lado Protsahan Yojana के तहत ही प्रदान किए जाएंगे
(पात्रता शर्तों के अनुसार)।
लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत किस्तों और राशि का विवरण
| क्रम | विवरण | देय राशि (रु.) |
|---|---|---|
| 1 | पात्र चिकित्सा संस्थानों में बालिका के जन्म पर | 2,500 |
| 2 | बालिका की आयु 1 वर्ष पूर्ण होने एवं समस्त टीकाकरण होने पर | 2,500 |
| 3 | राजकीय/राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय में प्रथम कक्षा में प्रवेश पर | 4,000 |
| 4 | राजकीय/मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश पर | 5,000 |
| 5 | राजकीय/मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय में कक्षा 10 में प्रवेश पर | 11,000 |
| 6 | राजकीय/मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय में कक्षा 12 में प्रवेश पर | 25,000 |
| 7 | सरकार से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने एवं 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर | 1,00,000 |
| कुल | 1,50,000 | |
Lado Protsahan Yojana 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए अलग से ऑनलाइन आवेदन करने या किसी कार्यालय में
अलग से जाने की सामान्यत: आवश्यकता नहीं होती।
जब बालिका का जन्म राजकीय चिकित्सा संस्थान या
अधिस्वीकृत निजी चिकित्सा संस्थान में होता है,
तो वहीं पर बालिका का रजिस्ट्रेशन कर दिया जाता है।
इच्छुक अभिभावक अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी केंद्र / आंगनबाड़ी सहायिका से भी संपर्क करके
योजना की पूरी जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं। योजना से जुड़े विवरण
चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संधारित किए जाते हैं
तथा संबंधित जानकारी PCTS पोर्टल पर दर्ज की जाती है।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज (मुख्य)
- राजस्थान का मूल निवास प्रमाण पत्र
- माता-पिता का विवाह प्रमाण पत्र (जहां लागू हो)
- अभिभावक/माता-पिता का बैंक खाता विवरण
- जन आधार कार्ड
- बालिका के जन्म से संबंधित मेडिकल/अस्पताल रिकॉर्ड
Lado Protsahan Yojana 2025 Important Links
- Lado Protsahan Yojana 2025 Notice –
Lado-Protsahan-Yojana-2025-Notification - Official Website –
wcd.rajasthan.gov.in
अधिक सरकारी योजनाओं, भर्ती, एडमिट कार्ड और रिजल्ट की अपडेट्स के लिए
नियमित रूप से studygovtrojgar.com विजिट करते रहें।
StudyGovtRojgar.com एक विश्वसनीय शिक्षा एवं नौकरी पोर्टल है जहाँ पर आपको
नवीनतम सरकारी भर्तियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और
सरकारी योजनाओं से जुड़ी सही और तेज़ अपडेट एक ही जगह पर मिलती है।